बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

Share News

संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के बढ़ते प्रसार की रोकथाम एवं बचाव से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में कोरोना के मामले आ रहे हैं, वहां सतर्कता बरतें और सभी जरूरी कदम उठाएं।
 
साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग भी बिहार से बाहर दूसरे राज्यों में हैं वे अगर वापस आना चाहते हैं तो जरूर आयें, यह बेहतर होगा। उन्होंने पत्रकारों के लिए भी कोविड-19 वैक्सीनेशन की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
 
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अण्णे मार्ग स्थित लोक संवाद में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह की जयंती के अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें नमन किया।
 
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चैती छठ के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छठ आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचलगामी और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।
 
उन्होंने कामना की चैती छठ राज्यवासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं शांति लेकर आये। वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लोग सोशल डिस्टेंसिंग रखें एवं राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए लोक आस्था के इस पर्व को मनायें।
 
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने अस्पतालों में ऑक्सीजन की नियमित एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु पटना स्थित सभी तीन उत्पादन इकाईयों का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति में तेजी लाने का निर्देश दिया।
 
👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की एवं कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉 भोजपुर के जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर सतर्कता एवं सावधानियां बरतने हेतु प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की एवं कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
 
👉 जहानाबाद के जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु गठित किये गये विभिन्न कोषांग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दियाl
 
👉 बेगूसराय के जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले भर में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया तथा मास्क के प्रयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
 
👉 शेखपुरा की जिलाधिकारी इनायत खान ने कोविड-19 संक्रमण के निदान के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सिविल सर्जन से अब तक किये गए कार्यों के संबंध में जानकारी ली।
 
👉 नवादा के जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा की अध्यक्षता में कोविड-19 की रोकथाम हेतु गठित कोषांग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
 
👉 सीतामढ़ी की जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने समाहरणालय कक्ष में जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर का संचालन, कोविड टेस्टिंग, वैक्सीनेशन एवं मास्क चेकिंग अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...