बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

Share News

संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रसार को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को ट्वीट कर एलान किया कि राज्य में अब 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरूआत एक मई से होगी तथा सभी बिहारवासियों का मुफ्त वैक्सीनेशन राज्य सरकार की तरफ से किया जाएगा। इसकी व्यापक तैयारियां राज्य सरकार ने शुरू कर दी है।
 
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी के बड़े बेटे आशीष येचुरी के कोविड-19 के कारण असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके निधन से वह स्तब्ध और दु:खी हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
 
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमीअत-ए-उलेमा (बिहार-झारखंड) के महासचिव हुस्न अहमद कादरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अहमद कादरी साहब के इन्तकाल की खबर से वह बहुत दु:खी हैं। उन्होंने कहा कि हुस्न अहमद साहब एक मशहूर समाजसेवी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें जन्नत में आला मकाम अता करें और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति सहन करने की ताकत दें।
 
👉 बक्सर के जिला पदाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज हेतु दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा बैठक की गयी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
 
👉 किशनगंज के जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश के नेतृत्व में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु विभिन्न चौक-चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
 
👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रसार को ध्यान में रखते हुए हरसिद्धि ऑक्सीजन गैस प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकारी एवं निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की नियमित एवं निर्बाध आपूर्ति को लेकर कई दिशा-निर्देश दिये।
 
👉 सहरसा के जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आई.एम.ए. एवं निजी नर्सिंग होम के संचालकों के साथ बैठक की गयी। उन्होंने कोविड जांच एवं संक्रमित मरीजों की इलाज हेतु अपेक्षित सहभागिता सुनिश्चित कराने के संबंध में विचार-विमर्श किया।
 
👉 बेगूसराय के जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने देवना औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑक्सीजन गैस प्लान्ट का जायजा लिया। उन्होंने ऑक्सीजन की नियमित आपूर्ति को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
 
👉 जहानाबाद के जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने जिले में स्थापित डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर के संदर्भ में समीक्षा बैठक की। उन्होंने केन्द्र को और सुदृढ़ बनाने हेतु अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
 
👉 वैशाली की जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पंचायतवार रोस्टर बना कर कोरोना जांच का निर्देश दिया।
 
👉 नवादा के जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने कोविड-19 के मद्देनजर सिविल सर्जन एवं अन्य पदाधिकारीगण के साथ समीक्षा बैठक की एवं कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉 दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस.एम ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल (डी.एम.सी.एच.) से सम्बद्ध 16 प्रमुख निजी अस्पतालों के संचालकों एवं प्रबंधकों के साथ बैठक की। उन्होंने संक्रमित मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का दिशा-निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...