बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

Share News

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर पटना सिटी के मालसलामी में नवनिर्मित ओ.पी. साह सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रकाश पर्व के दौरान सभी श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान रखा जाए ताकि बाहर से आनेवाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि राज्य में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कई कार्य किये गये हैं और एक-एक चीज पर ध्यान दिया गया है।
 
👉 बिहार के किसानों को हरसंभव मदद पहुंचाने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने हर घर तक बिजली पहुंचा दी है। किसानों को और सुविधाएं दी जा रही है। हर खेत तक सिंचाई का प्रबंधन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चौर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया जा रहा है। चौर क्षेत्र के निचले भाग को विकसित कर मछली पालन और उसके ऊपर सौर ऊर्जा का उत्पादन शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इस काम को बेहतर ढंग से करें, इससे किसानों को भी काफी फायदा होगा।
 
👉 सूबे में रोजगार सृजन को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया और बोधगया में गंगाजल आपूर्ति के लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि लोगों के रोजगार के लिए नए-नए मौके उपलब्ध कराये जा रहे हैं। जल्द-से-जल्द सभी विभागों में लोगों की नौकरी उपलब्ध कराने हेतु सरकार काम कर रही है। हमने सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया है।
 
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में प्रमुख, B.D.O तथा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया।
 
👉 वैशाली के जिलाधिकारी यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों की सुनवाई हुई। उन्होंने कई मामलों के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
 
👉 सहरसा के जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहरा प्रखंड स्थित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉 सारण के जिलाधिकारी राजेश मीणा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय विशेष टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिले में ‘एकल उपयोग प्लास्टिक’ पर प्रतिबंध सुनिश्चित कराने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
 
👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2022-33 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति की बैठक हुई। उन्होंने चयनित पैक्स अध्यक्षों को धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने के निर्देश दिये।
 
👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उन्होंने कई फरियादियों से मिलकर उनकी समस्या के समाधान हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...