बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

Share News

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

सूबे में यातायात को और सुगम बनाने हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा ग्रामीण पथ विभागीय अनुरक्षण नीति, 2022 के प्रस्तुतीकरण के दौरान निर्देश दिया कि ग्रामीण पथों के बेहतर रख-रखाव विभाग ही करें। आवश्यकतानुसार अभियंताओं और कर्मियों को बहाली भी करें।
 
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रामीण पथों के निर्माण और मेंटेनेंस के लिए विभाग को दो विंग बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इससे बेहतर सड़कों का निर्माण होगा और सड़कें मेंटेन भी रहेंगी।
 
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में गुरूगोविन्द सिंह जी महाराज के 356वें पावन प्रकाश गुरूपर्व के आयोजन हेतु बैठक हुई। उन्होंने बताया कि संगतों, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए पटना तथा राजगीर के बीच नियमित तौर पर बस का परिचालन होगा। मालूम हो कि पावन प्रकाश गुरूपर्व 22 से 30 दिसम्बर, 2022 तक आयोजित होगा।
 
👉 सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज- 2 की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने अभियान के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।
 
👉 बक्सर के जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्यवन में तेजी लाने के निर्देश दिये।
 
👉 रोहतास के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बाजार समिति स्थित एसएफसी के सीएमआर प्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने सीएमआर केंद्र पर माप- तौल मशीन के गुणवत्ता की जांच की।
 
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत दायर द्वितीय अपील वादों की सुनवाई हुई। उन्होंने प्राप्त आवेदनों में से कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।
 
👉 मधुबनी के जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जिले भर से आये फरियादियों की समस्याएं सुनी और उसके निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...