बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

Share News

@ पटना बिहार  

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई फरियादियों ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपनी समस्याओं की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
 
👉 सूबे में सोलर लाइट को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अब हर गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट पहुंचाया जा रहा है। हर वार्ड में 10-10 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जा रहा है। इसके अलावे हर पंचायत में अलग से 10 और सोलर लाइट दी जा रही है ताकि हर स्कूल में, स्वास्थ्य केन्द्र में और पंचायत सरकार भवन में बिजली की दिक्कत नहीं हो। अगर आबादी के मुताबिक किसी वार्ड को ज्यादा लाइट की जरूरत है तो वहां अतिरिक्त सोलर स्ट्रीट लाइट देने की व्यवस्था की जा रही है।
 
👉 बिहार में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पराली जलाना, स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए काफी हानिकारक है। उन्होंने कहा कि पराली जलानेवाले लोगों को समझाईये। लोगों को प्रेरित करें कि वे पराली नहीं जलायें, इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होने के साथ-साथ खेती भी बर्बाद होती है।
 
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बाढ़ अनुमंडल में सर गणेश दत्त हाई स्कूल, बख्तियारपुर, पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईटीआई, बाढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अथमलगोला एवं अन्य निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने ससमय निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये।
 
👉 सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने पिपरा प्रखंड के दीनापट्टी पंचायत में चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण हेतु भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण के क्रियान्यवन में तेजी लाने के निर्देश दिये।
 
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कुल 112 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये।
 
👉 मधुबनी के जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने सदर अस्पताल, मधुबनी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में दवा की उपलब्धता, साफ- सफाई, कर्मियों की उपस्थिति सहित सभी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
 
👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के मौसम में पानी उपलब्धता को लेकर हर घर नल का जल योजना की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को माइक्रो लेवल पर सर्वेक्षण करवाने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...