@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशहूर तबला वादक पद्म विभूषण जाकिर हुसैन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनका निधन दुःखद है। उनके निधन से संगीत एवं कला के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। देश अपने इस अनमोल रत्न को हमेशा याद रखेगा।
सूबे में पर्यटक क्षेत्र के विस्तार हेतु राज्य सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बापू टावर बहुत ही भव्य बना है, यह लोगों के लिए दर्शनीय है। नई पीढ़ी बापू टावर में आकर बापू की जीवनी, उनके विचारों और उनके आदर्शों को जानेगी।
नीतीश कुमार ने कहा कि बापू टावर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं, गांधी जी के विचार, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका, बिहार से उनके लगाव तथा बापू के आदर्शों को बेहतर ढंग से रेखाकिंत कर प्रदर्शित किया गया है ताकि आमजन यहां आकर उसे देख और समझ सकें। उन्होंने कहा कि इस परिसर को हरा-भरा और व्यवस्थित बनाया गया है ताकि देखने में बापू टावर सुंदर लगे।
पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह के द्वारा लोक शिकायत अधिकार अधिनियम के तहत 12 अपीलीय मामलों की सुनवाई की गयी। उन्होंने पूर्ण पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ जन- शिकायतों का समाधान तथा जनहित के कार्यों के प्रति सजग रहने के निर्देश दिये।
बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने जिला अंतर्गत मटिहानी प्रखंड में गंगा नदी के कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में माननीय विधायक मटिहानी, अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय सदर, कार्यापालक अभियंता पथ निर्माण विभाग मौजूद रहे।
जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने प्रखंड हुलासगंज के सूरजपूर पंचायत में संचालित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में यूनिट पर कार्यरत तीन मशीनों की तकनीकी क्षमता एवं कार्य करने के तरीके की जानकारी ली।
कैमूर के जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिये।
बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव कार्यालय-सह-न्यायालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।