@ उधमपुर जम्मू और कश्मीर :-
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने 25 मई, 2025 को जम्मू एवं कश्मीर के उधमपुर में भारतीय सेना की उत्तरी कमान और हरियाणा के चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन में पश्चिमी कमान का दौरा किया।उन्होंने सेना के कमांडरों लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा एवं लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार तथा उन वरिष्ठ स्टाफ अधिकारियों से बातचीत की, जो ऑपरेशन सिंदूर की योजना एवं क्रियान्वयन में सक्रिय रूप से शामिल थे।उन्होंने यात्रा के दौरान उत्तरी एवं पश्चिमी क्षेत्रों में रणनीतिक समीक्षा और संचालन संबंधीआकलन किया।
उधमपुर में CDS को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकी नेटवर्क एवंआतंक को समर्थन देने वाली शत्रु की परिसंपत्तियों को प्रभावहीन करने और अपनी सैन्य परिसंपत्तियों एवं नागरिकों की रक्षा के लिए उठाए गए उत्तरी सेना के सफलजवाबी कदमों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें शत्रुद्वारा निशाना बनाए गए सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों के पुनर्वास के संबंध में उत्तरी सेना द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में भी बताया गया।
उत्तरी सेना के कमांडर ने CDS को उत्तरी सेना की संचालन एवंलॉजिस्टिक्ससंबंधी निरंतर तैयारियों के बारे में अद्यतन जानकारी दी और सीमाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के बारे मेंआश्वस्तकिया। साथ ही, जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए संपूर्ण प्रयास करने का भी भरोसा दिया गया।
चंडीमंदिर में पश्चिमी सेना के कमांडर द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गतिज और गैर-गतिज दंडात्मक प्रतिक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पश्चिमी सीमाओं पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति को रेखांकित करते हुए संचालन संबंधी माहौल, रक्षा तैयारियों और अभियान के प्रमुख परिणामों का विस्तृत विवरण दिया गया।
तकनीकी समावेशन और उन्नतलॉजिस्टिक्स क्षमता, उच्च स्तर की संचालन दक्षता में योगदान, वास्तविक समय की स्थिति के बारे में जानकारी, पश्चिमी सेना की सैन्य क्षमता को मजबूत करने की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला गया। CDS को सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों को दी जाने वाली वेटरन्स केयर और मेडिकेयर सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई, जो राष्ट्रीय हित में काम करने वाले लोगों के कल्याण के प्रति भारतीय सेना की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को याद किया और सभी सैन्य कर्मियों की वीरता, दृढ़ संकल्प, सटीकता और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर और पंजाब में उत्तरी एवं पश्चिमी सीमाओं के लिए जिम्मेदार फील्ड संरचनाओं द्वारा हासिल की गई संचालन संबंधी उत्कृष्टता को स्वीकार किया।
CDS ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में समग्र तालमेल और समय पर संचालन संबंधी कार्यों को पूरा करने की सराहना की। उन्होंने उभरते खतरों से निपटने के लिए तीनों सेनाओं में निरंतर सतर्कता, एकजुटता और तालमेल के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने शत्रु द्वारा निशाना बनाए गए नागरिकों के पुनर्वास में मदद करने के लिए उनका आह्वान किया।
इस यात्रा का समापन CDS द्वारा उन सैन्य अभियानों के अनुकरणीय आचरण एवं सफल क्रियान्वयन की गहरी प्रशंसा किए जाने के साथ हुआ, जिसने राष्ट्र द्वारा अपने सशस्त्र बलों में व्यक्त विश्वास की पुष्टि की। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के उद्देश्यों को पूरा करने के क्रम में हासिलहुई समग्र सफलता का श्रेय भारतीय सेना के उच्च मनोबल, अनुशासन और अटूट प्रतिबद्धता को दिया।
การเล่น หวยยี่กีออนไลน์
นั้นเป็นที่นิยมในกลุ่มนักเสี่ยงโชค
ทั้งที่ ประเทศไทยและต่างประเทศ โดยเฉพาะในยุคนี้ที่ ระบบใหม่ มาช่วยเพิ่มความสะดวกสบายให้กับผู้เล่น การเข้าเล่น หวยออนไลน์ สามารถทำได้ทุกที่ทุกเวลา และมีรอบการออกผลลัพธ์ที่รวดเร็ว ซึ่งผู้เล่นสามารถลุ้นรางวัลได้ อย่างสะดวก
กับระบบที่สร้างสรรค์นี้ นอกจากนี้ยังมีเคล็ดลับและเทคนิคมากมายที่ผู้เล่น
ต้อง ทำความเข้าใจ ไม่ว่าจะเป็นการวิเคราะห์ ผล หรือการเลือกเล่นในช่วงเวลาที่ ดีที่สุด เพื่อเพิ่มโอกาสในการชนะให้มากขึ้นด้วย!
Also visit my webpage :: asia gaming casino