दिल्ली नगर निगम चुनाव के दिन 4 दिसंबर को मेट्रो ट्रेनें सुबह 4 बजे से चलेंगी

Share News

@ नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रविवार के लिए दिल्‍ली मेट्रो ट्रेन सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है। रविवार 4 दिसंबर को मेट्रो ट्रेनें सुबह चार बजे से चलेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने इस संबंध में जानकारी दी है। दरअसल, चार दिसंबर को दिल्ली में नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न होनी है। इसी के चलते डीएमआरसी ने मेट्रो सेवाओं के समय में यह बदलाव किया है।

डीएमआरसी के मुताबिक, 04 दिसंबर, 2022 को दिल्ली नगर निगम चुनाव के दिन, सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 04:00 बजे से शुरू होंगी। ट्रेनें सुबह 06:00 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। सुबह 6:00 बजे के बाद पूरे दिन मेट्रो ट्रेनें रविवार की सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...