Share News
@ नई दिल्ली
समुद्री सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को पुख़्ता करते हुए आईएनएस तरकश फिलहाल समुद्री डकैती रोधी अभियानों के लिए गिनी की खाड़ी में मिशन पर तैनात है।तैनाती के अंतर्गत इस जहाज ने दिनांक 12 से 13 सितंबर 2022 तक नाइजीरियाई नौसेना के गश्ती जहाजों एनएनएस कानो, ओसुन, सोकोतो और न्गुरु के साथ संयुक्त समुद्री अभ्यास किया।
इस अभ्यास ने भारत एवं नाइजीरिया की नौसेना के बीच समुद्री सैन्य अभियानों के विभिन्न पहलुओं जैसे एंटी-पायरेसी ऑपरेशन, संकटग्रस्त पोत की सहायता, एसएआर ड्रिल के साथ-साथ एंटी-एयर और एंटी-सरफेस सैन्य अभियानों में अंतर-संचालन को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया। इसने समुद्री अवरोधन और काउंटर पायरेसी ऑपरेशन के लिए कौशल बढ़ाने में भी मदद की।