गुवा सेल खदान से हुए कल पुर्जों की चोरी के आरोपी को गुवा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा चाईबासा जेल

Share News

@ सिद्धार्थ पाण्डेय गुवा/ जमशेदपुझारखंड 

गुवा सेल खदान में बीते 21 मई को गुवा सेल खदान क्षेत्र से लगभग 12 हजार रुपए कीमत के कल पुर्जे की चोरी हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर गुवा सेल के उप महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार झा ने 22 मई को गुवा थाने में चोरी से संबंधित लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत दर्ज के बाद गुवा पुलिस चोर की खोजबीन जारी कर दी और  सुबह मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुवा पुलिस ने गुवा सेल खदान से चोरी की गई कल पुर्जों को गुवा स्थित विभु टाल उर्फ लोहा सिंह टाल से छापामारी अभियान चलाकर सारा कलपुर्जा बरामद कर लिया गया।  इस संबंध में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि गुवा स्थित विभु ताल उर्फ लोहा सिंह ताल के मालिक विभु उर्फ लोहा सिंह ने ही गुवा सेल खदान से कल पुर्जों की चोरी की थी। और आज गुरुवार सुबह उसे गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया।

2 thoughts on “गुवा सेल खदान से हुए कल पुर्जों की चोरी के आरोपी को गुवा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा चाईबासा जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...