हरियाणा विगत 8 वर्षों में सड़क,रेल व हवाई तंत्र को सुदृढ़ करने में आगे बढ़ रहा

Share News

@ चंडीगढ़ हरियाणा 

हरियाणा विगत 8 वर्षों में सड़क, रेल व हवाई तंत्र को सुदृढ़ करने में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अथक प्रयासों से केंद्र सरकार ने हरियाणा की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को त्वरित स्वीकृति प्रदान की हैं और अनेकों परियोजनाएं इस कार्यकाल में पूरी भी हुई हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों ने स्वयं हरियाणा आकर कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। भारतमाला परियोजना के तहत भी प्रदेश में कई नये हाई-वे का काम प्रगति पर है और अब तो प्रदेश के कई शहर 5-5 नेशनल हाई-वे से जुड़ गए हैं।
 
वीरवार को ही हरियाणा को द्वारका एक्सप्रेसवे के रूप में एक और एक्सप्रेस-वे का तोहफा मिला है। 9000 करोड़ रुपए की लागत का 29.6 किलोमीटर लंबाई वाला द्वारका एक्सप्रेसवे देश का पहला एलिवेटेड 8-लेन एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे है, जिसमें 18.9 किमी हिस्सा हरियाणा क्षेत्र में पड़ता है।
 
राज्य में सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। वर्तमान राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान लगभग 2300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से 5460 से अधिक किलोमीटर लंबी नई सड़कों का निमार्ण किया है। वर्ष 2022-23 के दौरान 311 किलोमीटर से अधिक नई सड़कों का निर्माण और 2954 किलोमीटर सड़कों का सुधार किया गया। जबकि वर्ष 2023-24 में 5000 किलोमीटर सड़कों के सुधार का लक्ष्य रखा है। साथ ही, भीड़ कम करने और सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए सरकार 14 नए बाइपास का निर्माण भी शुरू करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...