मुख्य सचिव ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा का दौरा किया

@ टांडा हिमाचल :-

29 नवंबर 2025 को मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा, कांगड़ा का दौरा किया और संस्थान की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने चिकित्सा महाविद्यालय से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी प्राचार्य एवं फैकल्टी सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य सचिव, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं और निदेशक चिकित्सा शिक्षा के साथ समन्वय कर इन मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि महाविद्यालय की अधोसंरचना, सेवाओं और मरीज देखभाल सुविधाओं को और सशक्त किया जा सके।
उन्होंने शल्य चिकित्सा विभाग, हाई डिपेंडेंसी यूनिट तथा प्रसूति एवं स्त्री रोग वार्ड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मरीजों, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ से विस्तृत बातचीत कर चिकित्सा सुविधाओं, मरीज देखभाल व्यवस्था और विभिन्न यूनिटों के समग्र संचालन की समीक्षा भी की।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने चिकित्सा महाविद्यालय के विभिन्न विभागों, उनकी उपलब्धियों व विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

4 thoughts on “मुख्य सचिव ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा का दौरा किया

  1. Hey folks! Just checked out 28betcasino, and gotta say, it’s got a decent selection of games. Navigation’s pretty smooth too. Maybe could use a few more bonuses, but overall a solid experience. Check it out for yourself: 28betcasino

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...