@ चंडीगढ़ हरियाणा :-
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ जिले की प्रसिद्ध ढोसी पहाड़ी पर प्रस्तावित 57 करोड़ रुपये की रोपवे परियोजना सहित प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने वाली विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित परियोजनाओं को तेज़ी से आगे बढ़ाकर तय समय में पूरा किया जाए। रोपवे से ढोसी पहाड़ी तक पहुंच आसान होगी, जिससे देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय विकास एवं रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और स्थानीय विकास का सशक्त माध्यम है।
