राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव ने भारतीय मृदा एवं जल सरंक्षण संस्थान के पंचकूला स्थित शोध केंद्र का दौरा किया…

Share News

संवाददाता चंडीगढ़ हरियाणा 

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव ने आज भारतीय मृदा एवं जल सरंक्षण संस्थान चंडीगढ़ के पंचकूला स्थित शोध केंद्र का दौरा किया।

यादव ने इस दौरान संस्थान के अधिकारियों से बागवानी, कृषि, मृदा एवं जल सरंक्षण व सिंचाई से संबंधित विभिन्न स्कीमों की जानकारी ली।उन्हें बताया गया कि केन्द्र में जल संचयन भंडारण एवं भूजल रिचार्ज पर भी काम किया जाता है, जिससे जल संरक्षण कर भूमि का जल स्तर भी ऊपर उठेगा और आस-पास की कालोनियों को पीने योग्य पानी भी दिया जा सकेगा।

उन्हें बताया गया कि इस केंद्र में शोध, ट्रेनिंग सहित भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम भी करवाए जाते है।राज्य मंत्री ने संस्थान के अधिकारियों को जल संरक्षण के कार्य के लिए आश्वासन दिया कि हरियाणा सरकार द्वारा इस संबंध में पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में पानी का बहुत महत्व है इसलिए हम सभी को पानी का आवश्यकतानुसार उपयोग करना चाहिए। इसके अतिरिक्त,  कम पानी वाली फसलों को उगाने पर बल देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...