सर्व ब्राह्मण समाज लोरमी के द्वारा नगर के फव्वारा चौक को भगवान परशुराम चौक घोषित किये जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन…

Share News

संदीप सिंह ठाकुर @ मुंगेली छत्तीसगढ़

धर्मनगरी लोरमी में स्थित फव्वारा चौक का नाम भगवान विष्णु के छठवें अवतार, सनातन धर्म के आराध्य भगवान परशुराम के नाम से घोषित किये जाने एवं भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा स्थापित किये जाने को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज लोरमी के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पंचायत लोरमी को ज्ञापन सौपा गया। इस दौरान उपस्थित सर्व ब्राह्मण समाज समाज के समस्त वरिष्ठजन, पदाधिकारीगण एवं श्री परशुराम सेना के द्वारा नगर पंचायत परिसर में एकत्रित होकर मांगपत्र सौंपा गया।

वही इसको लेकर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बृजराज किशोर त्रिपाठी ने बताया कि भगवान श्री परशुराम ब्राह्मण समाज के आराध्य होने के साथ सम्पूर्ण सनातन धर्म के पूज्यनीय है। सांथ ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में ब्राह्मण समाज का अतुल्य योगदान रहा है एवं सामाजिक स्तर पर ब्राह्मण समाज का लोरमी के सभी समाज को एक सूत्र में पिरोने एवं एक शहर एक परिवार की अवधारणा पर चलने वाला परिवार है।

इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष बृजराज किशोर त्रिपाठी, रामा प्रशाद शर्मा, राकेश दुबे, मनोज त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी, अशोक शर्मा, नितेश पाठक, अखिलेश त्रिपाठी, महेंद्र द्विवेदी, राजकुमार दुबे, विश्वास दुबे, देवेंद्र पांडेय, संदीप उपाध्याय, अमित त्रिपाठी, पराग तिवारी, राहुल चतुर्वेदी, नीलेश दुबे, अमन शर्मा, अभिजीत तिवारी, विकास दुबे, विशाल मिश्रा, अभिषेक दुबे, आशुतोष मिश्रा, हिमेश त्रिपाठी, अंकित दुबे, रमन शर्मा, विवेक त्रिपाठी, दुर्गेश तिवारी, कृष्णा शर्मा, मुकुल तिवारी, प्रांकलन त्रिपाठी, क्षितिज मिश्रा, समीर पाठक, अंशुमान दुबे, अमन त्रिपाठी, अतुल चतुर्वेदी, गौरव पांडेय, विकाश तिवारी, अनुप्रास चौबे, आकाश तिवारी, आशुतोष तिवारी, आशु उपाध्याय, ईशान मिश्रा, शुभम, अनुनय चौबे, मयंक, अखिल, कृष्णा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...