तपेदिक उन्मूलन के लिए प्रदेश को प्राप्त पुरस्कार मुख्यमंत्री को भेंट किया…

Share News

संवाददाता : शिमला हिमाचल

तपेदिक रोग के उन्मूलन करने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए हिमाचल प्रदेश को प्रदान किए गए पुरस्कार, प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह को मुख्य सचिव अनिल खाची और स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किया।
 
हिमाचल प्रदेश 50 लाख से अधिक आबादी वालने राज्यों की श्रेणी में तपेदिक रोग समाप्त करने के लिए देश में प्रथम स्थान मिला है। यह पुरस्कार हाल ही में दिल्ली मंे केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्वनी चैबे ने हिमाचल प्रदेश के एनएचएम मिशन निदेशक डाॅ. निपुण जिंदल और एसटीओ डाॅ. गोपाल बेरी को भेंट किए।
 
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में तपेदिक का उन्मूलन उनके अथक प्रयासों और समर्पित सेवाओं के कारण ही सम्भव हो पाया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान और जेसी शर्मा, एनएचआरएम मिशन निदेशक डाॅ. निपुण जिंदल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

LIVE OFFLINE
track image
Loading...