उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्रपति ने भारत स्काउट्स और गाइड्स के हीरक जयंती में भाग लिया

@ नई दिल्ली :-

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने  भारत स्काउट्स और गाइड्स के हीरक जयंती के समापन समारोह में भाग लिया और इसकी 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी को संबोधित किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/BharatScoutsandGuides(1)IUZC.jpeg

इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि पिछले 75 वर्षों से भारत स्काउट्स और गाइड्स युवाओं का मार्गदर्शन कर रहा है और उन्हें राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय भागीदार बनने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि सेवा की भावना स्काउट्स और गाइड्स की सबसे बड़ी ताकत है।

चाहे बाढ़ हो, भूकंप हो या कोई महामारी, स्काउट्स और गाइड्स हमेशा सहायता के लिए सबसे आगे रहते हैं। इस संगठन की एक और विशेषता राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने युवाओं को सशक्त, संवेदनशील और देश के भविष्य के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध बनाने हेतु भारत स्काउट्स और गाइड्स की सराहना की।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में 63 लाख से अधिक स्काउट्स और गाइड्स हैं, जो भारत स्काउट्स और गाइड्स को दुनिया के सबसे बड़े स्काउट्स और गाइड्स संगठनों में से एक बनाता है। उन्हें यह जानकर प्रसन्‍नता हुई कि इस संगठन से 24 लाख से अधिक लड़कियां जुड़ी हैं। उन्होंने अनुशासन, समर्पण और समाज व मानवता के कल्याण का मार्ग चुनने के लिए उन सभी लड़कियों की सराहना की।

राष्ट्रपति ने कहा कि स्काउट्स और गाइड्स का आदर्श वाक्य “तैयार रहो” है। इसका मतलब है कि भविष्य में आने वाली किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने स्काउट्स और गाइड्स को सलाह दी कि वे दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ बिना किसी हिचकिचाहट के किसी भी चुनौती का सामना करने की क्षमता विकसित करें। उन्होंने कहा कि चाहे वह तकनीकी कौशल हो, संचार कौशल हो, टीम समन्वय हो, समस्या-समाधान कौशल हो या नेतृत्व क्षमता हो, ये सभी उनके जीवन में मददगार साबित होंगे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/BharatScoutsandGuides(2)(1)ZRCH.jpeg

राष्ट्रपति ने कहा कि राष्‍ट्र के युवा इस देश के भविष्य के निर्माता होने के साथ-साथ इसकी महान सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत परंपराओं के संरक्षक भी हैं। एक सशक्त और संवेदनशील व्यक्ति कई अन्य लोगों को सशक्त और संवेदनशील बना सकता है, ठीक वैसे ही जैसे एक दीपक कई अन्य दीपकों को जलाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा हमारे राष्ट्र के विकास के लिए खुद को समर्पित करेंगे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/BharatScoutsandGuides(4)(1)XP0H.jpeg

7 thoughts on “उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्रपति ने भारत स्काउट्स और गाइड्स के हीरक जयंती में भाग लिया

  1. Jun88 là trang hỗ trợ cập nhật link vào Jun88 nhanh và an toàn, cung cấp thông tin hướng dẫn cần thiết cho người chơi. Nền tảng hoạt động hợp pháp theo giấy phép Curaçao và sử dụng bảo mật SSL 128-bit. Nội dung trên website chỉ mang tính tham khảo, vì vậy hãy truy cập đúng link chính thức để đảm bảo trải nghiệm tốt nhất.

  2. Hello there, I discovered your website by means of Google even as searching for a similar matter, your site
    got here up, it appears to be like good. I’ve bookmarked it in my google bookmarks.

    Hello there, simply changed into aware of your weblog thru Google, and
    located that it is truly informative. I am going to watch out for brussels.
    I’ll be grateful if you continue this in future.
    Many other people might be benefited from your writing.
    Cheers!

  3. Hey regarding your captivating kingdom regarding WM CASINO, whereby thrill greets extravagance inside various
    contest individuals engage in. My platform supplies one absorbing adventure employing cutting-edge solutions alongside
    attractive graphics which convey one within this domain concerning boundless alternatives.
    Though someone is an experienced wagerer alternatively fresh into that setting, WM CASINO features everything unique regarding each person.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...