Share News
@ सुलतानपुर उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में गोमती नदी में मछली मारने गए दो किशोर नदी में डूब गए और गोताखोरों के काफी प्रयास के बाद भी उनका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।एक अधिकारी के अनुसार, गोमती नदी में डूबे युवकों के नाम मोहम्मद अनश (17) और बरकत अली (16) हैं, जो गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर के निवासी हैं।
गोंसाईगंज के थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ओदरा गांव के पास रविवार सुबह लगभग 11 बजे दोनों लड़के मछली पकड़ने गोमती नदी गए थे।उन्होंने बताया कि मछली पकड़ते समय दोनों फिसल गए और नदी में डूब गए।घटना की जानकारी मिलने पर गोसाईगंज की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से दोनों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।