@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
भारत वर्ष में एक बड़ा कृषि अभियान शुरू हो गया है। जिसका उद्देश्य किसानो को आत्मनिर्भर और खेतो को उपजाऊ बनाना, समयनुसार मौसम मार्केट और उपभोक्ताओ की माँँग भी बदल रही हैं। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिक खेती, नयी तकनीक तथा सशक्त विकास के बारे में जानकारी दी जा रही है।
टीम गाँँव गाँव जाकर किसानो से संवाद कर रही है और किसानो से सीधा जुडेगी टीमो में वैज्ञानिक, कृषि अधिकारी और कृषि एक्सपर्ट, रेखीय विभाग के अधिकारी जो खेती, पशुपालन, बागवानी, को आधुनिक तरीके से किसानो को संमधित व्यवसाय की उत्पादन बढ़ाने के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच कि किसान की आय दुगनी हो विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किया। किये जा रहे हैं। इसी कडी में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अन्तर्गत न्याय पंचायत खैरासेण के ग्राम खैरा, न्याय पंचायत दुधारखाल के ग्राम तोली, न्याय पंचायत घेरवा के ग्राम कांडयी विकास खंड जयहरीखाल में कृषक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
जिसमें भरसार विश्व विद्यालय के वैज्ञानिक डाक्टर दीपक मुदगिल, डाक्टर तेजस भोंसले, डाक्टर योगेन्द्र अधिकारी द्वारा कृषको को उन्नत कृषि यंत्र, फसल कटाई, उत्तपादन वृद्धि, पुष्पोपादन आदि की जानकारी कृषको को दी गयी। और कृषको और वैज्ञानिको ने बैठकर संवाद किया।
कृषि एंव भूमी संरक्षण अधिकारी सतपुली इन्दु गोदियाल ने कृषको को उन्नत कृषि तकनीको, बागवानी, मत्सय पालन के योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी दी। कृषि प्रभारी जयहरीखाल अमित गौड ने कहा विकसित कृषि संकल्प अभियान से वर्तमान कृषि को बढावा देने किसान को खुशहाल बनाने के लिए महत्वाकांक्षी योजना है।
पशुधन प्रसार अधिकारी डाक्टर हिमाँशु ने कार्यक्रम में बताया पशुपालन से सरकार स्वरोजगार से जोडने की हर संभव प्रयास कर रही है। इस अभियान का उद्देश्य किसानो को स्वरोजगार से जोडकर आत्मनिर्भर बनाना है। इस मौके पर विभिन्न गांवों से आये किसानो ने प्रतिभाग किया।