विस्थापितों को सुनियोजित निर्णय कर उन्हे आवास मुहैया कराया जाएगा : मो तबारक

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड  :-

गुवा बाजार में विस्थापितों ने एकजुटता प्रदर्शित कर बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण विकास समिति अध्यक्ष सह झामुमो के जिला स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता मो तबारक ने की।

बैठक के दौरान मो तबारक ने गुवा में हो रहे विस्थापितों की समस्याओं को लेकर सांसद जोबा मांझी से मुलाकात कर गुवा सेल प्रबंधन द्वारा हो रहे विस्थापितो का फिर से सर्वे कराकर छूट गए लोगों का नाम जुड़वाने के लिए सांसद जोबा मांझी से आग्रह किया गया। इस पर सांसद जोबा मांझी ने कहा कि सभी अपने स्तर से गुवा बाजार में जो विस्थापित छूट गए हैं इसका सर्वे कर एक लिस्ट बनाकर सेल गुवा प्रबंधन को सौंप दें ।

ताकि सेल प्रबंधन छूट गए विस्थापितों का नाम को शामिल कर उन्हें भी घर देकर सेल प्रबंधन द्वारा बसाया जाए। साथ ही एक-दो दिनों के बाद गुवा जाकर गुवा में हो रहे विस्थापितों के साथ बैठक कर सेल प्रबंधन के साथ वार्ता की जाएगी और छूटे गए सभी विस्थापितों को घर दिलाया जाएगा।

मो तबारक अपने कहा कि सभी विस्थापितों को सुनियोजित निर्णय कर उन्हे आवास मुहैया कराया जाएगा तथा उनके बुनियादी समस्याओं का निराकरण होगा ।इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से ग्रामीण विकास समिति अध्यक्ष सह वरीय नेता मो तबारक के साथ काफी संख्या में विस्थापित मौजूद थे।

31 thoughts on “विस्थापितों को सुनियोजित निर्णय कर उन्हे आवास मुहैया कराया जाएगा : मो तबारक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...