Whirlpool लेकर आया है ग्लास डोर रेफ्रिजरेटर की प्रीमियम रेंज

@ नई दिल्ली :-

Whirlpool कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी और घरेलू उपकरणों के क्षेत्र में अग्रणी Whirlpool of India ने गर्व के साथ लैपिस ग्रांडे कलेक्शन का अनावरण किया है – ग्लास डोर रेफ्रिजरेटर की नई श्रेणी में Whirlpool की सर्वश्रेष्ठ कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ-साथ शाश्वत प्राकृतिक सौंदर्य को भी प्रस्तुत किया गया है।

लैपिस ग्रांडे कलेक्शन एक प्रकार से दो दुनियाओं का एक शानदार मिश्रण है, जिसमें एक तरफ पृथ्वी के नेचुरल स्टोन की सदाबहार सुंदरता है तो दूसरी तरफ है इसमें प्रयुक्त आधुनिक मटेरियल। इसमें प्रकृति की शक्तियों को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ जोड़ा गया है।

लॉन्च के अवसर पर टिप्पणी करते हुए, Mr. Nakul Tewari, वाईस प्रेसिडेंट – मार्केटिंग, Whirlpool of India, ने कहा: लैपिस ग्रांडे के साथ, अब हम सिर्फ कार्यक्षमता को ही ध्यान में नहीं रखते हैं, बल्कि हमने रेफ्रिजरेटर को आधुनिक भारतीय रसोईघर के लिए एक स्टाइल स्टेटमेंट के रूप में प्रस्तुत किया है। प्रकृति की कलात्मकता को Whirlpool की टेक्नोलॉजी के साथ मिलाकर, यह रेंज एक ऐसा अनुभव प्रदान करती है जो शानदार और अत्यंत सरल दोनों ही है।

दो विशिष्ट फ़िनिश , दो अद्वितीय डिज़ाइन कहानियाँ

•  केवस्टोन – ज्वालामुखीय शक्तियों द्वारा गढ़ा गया, यह फ़िनिश प्राचीन पत्थर की कठोर शक्ति और बनावट को उजागर करता है। इसका बोल्ड लुक परिवर्तन और एक सदाबहार आकर्षण की कहानी कहता है।

•  जेड मार्बल – संगमरमर के प्राकृतिक मिश्रण और जेड के शांत रंगों के लिए एक श्रद्धांजलि, इसकी बहती धाराएं शक्ति और शांति को प्रतिबिंबित करती हैं, जिससे हर रेफ्रिजरेटर एक स्टेटमेंट पीस बन जाता है।

केवस्टोन और जेड मार्बल दोनों डिजाइनों की एक खास विशेषता है इसमें लगे ग्लास, जो आसानी से साफ होते हैं, साथ ही बहुत ही कम रखरखाव के साथ देते हैं एक स्थायी सुंदरता।

लैपिस ग्रांडे कलेक्शन के केवस्टोन और जेड मार्बल फिनिश, प्राकृतिक तत्वों की प्राकृतिक सुन्दरता को रसोईघर तक लाते हैं, तथा भव्यता का केन्द्र बिन्दु बनाते हैं। ये अद्वितीय डिज़ाइन रेफ्रिजरेटर को एक सामान्य उपकरण से एक शानदार स्टेटमेंट पीस में बदल देते हैं जो आधुनिक घर के इंटीरियर को पूरा करता है। ये प्रीमियम दर्ज़े की कलात्मकता Whirlpool के अंतर्गत किए गए इनोवेशन के सहयोग से ही संभव हो पायी है, जो सहज सुविधा के साथ-साथ एक शक्तिशाली प्रदर्शन भी प्रदान करते हैं:

लैपिस ग्रांडे रेंज की मुख्य विशेषताएं:

•  ग्लास डोर एलेगेन्स: खरोंच प्रतिरोधी, आसानी से साफ होने वाले कांच के दरवाजे प्रकृति से प्रेरित फ़िनिश में हैं जो किसी भी आधुनिक रसोईघर को विशिष्ट बनाते हैं

•  भारत का सबसे तेज़ कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर: फ्रीजर को फ्रिज में बदलें मात्र 10 मिनट में

•  10- इन- 1 कन्वर्टिबल मोड

•  माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी के साथ बैक्टीरिया को बढ़ने से रोके 99% तक

•  6 वीं सेंस न्यूट्रीलॉक टेक्नोलॉजी के साथ 2 गुना तक अधिक समय तक विटामिन संरक्षण

लैपिस ग्रांडे ग्लास डोर रेफ्रिजरेटर 327L & 308L में उपलब्ध होंगे, जिनकी शुरुआती कीमत है 40,500 रुपये। यह रेंज सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

लैपिस ग्रांडे कलेक्शन को देखने के लिए www.whirlpoolindia.com पर विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...