27 वर्षों के अंतराल के बाद दिल्‍ली में बीजेपी को बहुमत हासिल

@ नई दिल्ली :

भारतीय जनता पार्टी 27 वर्षों के अंतराल के बाद दिल्‍ली में बहुमत हासिल किया है। पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर दो-तिहाई सीटे जीती हैं।

70 सदस्‍यीय दिल्‍ली विधानसभा चुनाव परिणाम की ताजा स्थिति के अनुसार अभी तक 61 नतीजे घोषित हुए हैं। भाजपा ने 41 सीटें जीती हैं और 7 सीटों पर उसके उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं। आम आदमी को अभी तक 20 सीटें मिली हैं और 2 सीटों पर उसके उम्‍मीदवार आगे हैं।

भाजपा के प्रमुख विजेताओं में नई दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह, जंगपुरा से तरविंदर सिंह मारवाह, रोहिणी से विजेन्‍द्र गुप्‍ता, करावल नगर से कपिल मिश्रा, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली, बिजवासन से कैलाश गहलोत, ग्रेटर कैलाश से शिखा रॉय, मोती नगर से हरीश खुराना, शकूर बस्ती से करनैल सिंह और कस्तूरबा नगर से नीरज बसोया शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रमुख विजेताओं में कालकाजी से मुख्‍यमंत्री आतिशी, सदर बाजार से सोम दत्त, बाबरपुर से गोपाल राय, दिल्ली कैंट से वीरेंद्र सिंह कादियान, तिलक नगर सीट से जरनैल सिंह, बल्लीमारान से इमरान हुसैन, तुगलकाबाद से सही राम शामिल हैं।

हारने वाले प्रमुख नेताओं में आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्‍येन्‍द्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक शामिल हैं। कांग्रेस के संदीप दीक्षित, भाजपा के रमेश बिधूडी और राज कुमार आनंद को भी हार का सामना करना पडा है।

उत्‍तर प्रदेश में मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के चन्‍द्रभानु पासवान 61 हजार से अधिक मतों से जीत गए है। तमिलनाडु में इरोड़-पूर्व विधानसभा सीट के उपचुनाव में डी.एम.के. पार्टी के चंदीर कुमार वी.सी. 80 हजार से अधिक मतों से बढत बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...