बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

@ पटना बिहार         

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर गांधी मैदान, पटना में झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई वरीय अधिकारीगण शामिल हुए।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएम हाउस में झंडोत्तोलन किया तथा परेड की सलामी लीl इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीl
👉 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा 15 झांकियां निकाली गयी। उद्योग विभाग को प्रथम स्थान, पशु एवं मत्स्य संसाधन तथा जीविका को दूसरा स्थान एवं खेल विभाग को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
👉 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आकर्षण का केंद्र बिहार की झांकी रही। झांकी में बिहार की समृद्ध ज्ञान एवं शांति की परंपरा को प्रदर्शित किया गया। झांकी में प्राचीन नालन्दा महाविहार (विश्वविद्यालय) के भग्नावशेषों को भी दर्शाया गया, जो इस बात के साक्षी है कि चीन, जापान एवं मध्य एशिया के सुदूरवर्ती देशों से छात्र यहाँ ज्ञान की प्राप्ति के लिए आते थे।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार कोकिला स्व. शारदा सिन्हा को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण (मरणोपरांत), स्व. सुशील कुमार मोदी को लोक कार्य के क्षेत्र में पद्म भूषण (मरणोपरांत) एवं स्व. आचार्य किशोर कुणाल को सिविल सेवा के क्षेत्र में पद्म (मरणोपरांत) का सम्मान मिलने पर कहा कि बिहार के लिए गौरव यह की बात है। साथ ही उन्होंने भीम सिंह भवेश को समाज सेवा के क्षेत्र में, डॉ हेमंत कुमार को मेडिसिन के क्षेत्र में, मती निर्मला देवी को कला के क्षेत्र में एवं विजय नित्यानंद सुरीश्वर जी महाराज को आध्यात्म के क्षेत्र में पद्म से सम्मानित होने पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
👉 बेतिया के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभुकों को ससमय खाद्यान्न मिले, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें।
👉 बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने जिले के सभी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा, आवश्यक दवाएं, साफ- सफाई, रोस्टवार सूची समेत कई बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आगामी सरस्वती पूजा की लेकर बैठक हुई। उन्होंने लोगों से शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...