@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के अंतर्गत नालंदा जिले का दौरा किया। उन्होंने जिले को सौगात देते हुए कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार तथा नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान नालंदा जिला अंतर्गत जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत जीर्णोद्धार किये गये पोखर का लोकार्पण, सामाजिक उत्थान पार्क, खेल मैदान, सामुदायिक भवन, राजगीर कुण्ड परिसर में नवनिर्मित यात्री विश्राम भवन एवं नवनिर्मित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च विद्यालय, सबैत, +2 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बिंद, जिला नालंदा का उद्घाटन किया। किया। साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर जीविका दीदियों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान नालंदा जिला अंतर्गत सिलाव प्रखंड के मोहनपुर मत्स्य बीज उत्पादन केन्द्र में मत्स्य बीज का वितरण, पहाड़तल्ली रोड स्थित आरोग्य उद्यान, बिहारशरीफ का उद्घाटन किया। बिंद मोड़ के पास बेनार सकसहोरा पी.डब्ल्यू.डी. पथ के चौड़ीकरण एवं निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल का अवलोकन।

बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय को बेस्ट एमर्जिंग यूनिवर्सिटी, 2024 का खिताब मिला है। इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन (आईएसटीई) की ओर से यह खिताब दिया गया है। यह खिताब रोपर पंजाब के लैमरिन टेक स्कील यूनिवर्सिटी में 14 फरवरी को आयोजित 54वें आईएसटीई राष्ट्रीय वार्षिक कन्वेंशन प्रोग्राम में दिया गया। विवि के कुलपति प्रो. सुरेश कांत वर्मा एवं कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार ने पंजाब के माननीय वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के द्वारा ग्रहण किया। समारोह में डी.विनोद कुमार पॉल सदस्य, नीति आयोग, प्रो.टी.जी. सीताराम, अध्यक्ष, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, नई दिल्ली डॉ. प्रतापसिंह काकासाहेब देसाई अध्यक्ष, आईएसटीई एवं डॉ. संदीप सिंह कौरा कुलाधिपति, एलटीएसयू पंजाब सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखऱ सिंह की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुसार लगभग शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए त्वरित गति से किसानों को भुगतान करने तथा सीएमआर की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने वीरपुर हवाई अड्डा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वीरपुर हवाई अड्डे के चाहरदीवारी निर्माण कार्य एवं विस्तारीकरण कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये।

नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत् द्वितीय अपीलीय के तहत 05 मामलों की सुनवाई हुई। जिसमें से 04 मामलों का ऑन-स्पॉट निवारण किया गया तथा 01 आवेदन का शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिये।

बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने बेगूसराय सदर प्रखंड अंतर्गत साख पंचायत स्थित मनरेगा खेल परिसर के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम पदाधिकारी को खेल मैदान परिसर को जल्द-से-जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त बेगूसराय, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कुल 15 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं निष्पादन हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये।