बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में बीपीएससी द्वारा चयनित 51 हजार 389 शिक्षिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि जिन नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
आप सब खुश रहें, मुस्कुराते रहें और बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करें। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन-सह- संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा-सह-योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉएस सिद्धार्थ समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 मुंख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के राजगीर जू-सफारी में नवनिर्मित बर्ड एवियरी के लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है। राजगीर जू- सफारी के अंतर्गत पक्षियों के आश्रय हेतु उनके अनुकूल वातावरण के अनुसार जगह बनायी गयी है, जिसे बर्ड एवियरी (चिड़ियों का आवास) कहा जाता है। उन्होंने कहा कि बर्ड एवियरी को लगभग 01 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है, जहाँ रंग-बिरंगे पक्षियों को रखा जा रहा है। बर्ड एवियरी को एक खुली जगह में बनाया गया है, जिसके अंदर पेड़-पौधे और पानी का स्रोत है, इसमें पक्षी आराम से रह सकेंगे।
👉 नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ड एवियरी घूमने आनेवाले लोग खासकर बच्चों को पक्षियों के बारे में जानकारी मिलेगी, साथ ही इससे पक्षियों के संरक्षण को बढ़ावा भी मिलेगा। यह बर्ड एवियरी पक्षियों के लिए बेहतर आश्रय स्थल बना है।
👉 पटना के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पाटलिपुत्र बस टर्मिनल की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। उन्होंने आस- पास के क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने तथा यात्री सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिये।
👉 सारण के जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी, मढ़ौरा के साथ शिल्हौड़ी मंदिर को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष, मढ़ौरा मौजूद रहे।
👉 जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय द्वारा जहानाबाद में लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत अपीलीय मामलों की सुनवाई की गई। सभी मामलों पर गहन समीक्षा के बाद संबंधित लोक प्राधिकार को कार्रवाई के निर्देश दिये।
👉 बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने 2 लेन धनसोई बाईपास पथ के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्ययोजना का प्रारूप तैयार कर निर्माण शुरू करने के निर्देश दिये।
👉 बांका के जिलाधिकारी की अध्यक्षता जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...