@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…
शिक्षा के क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में स्कूल खोले गए और कई स्कूलों में नये क्लास रूम बनाए गए। वर्ष 2006-07 में लड़के-लड़कियों के लिए पोशाक योजना शुरूआत की। वर्ष 2008 में नौवीं क्लास की लड़कियों के विद्यालय जाने के लिए साइकिल योजना चलाई गई। बाद में वर्ष 2010 से लड़कों के लिए भी साइकिल योजना चलाई गई। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सभी पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय (10+2 स्कूल) खोले गए।

नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए भी कई कार्य किए गए हैं। लड़कियों को 12 वीं परीक्षा पास करने पर पहले 10 हजार रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब 25 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं ग्रेजुएट पास होने पर 25 हजार से बढ़ाकर अब 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। लड़कियां अब अच्छे ढंग से पढ़ रही हैं और स्कूलों में लड़के और लड़कियों की संख्या अब लगभग बराबर हो गई है। पहले शिक्षा पर बहुत कम पैसा खर्च किया जाता था। अब हर वर्ष राज्य के बजट का लगभग 22 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च किया जा रहा है, इसे और अधिक बढ़ाया जाएगा।

सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के संवाद कक्ष में खान एवं भू-तत्व विभाग के तत्वावधान में माननीय उप मुख्यमंत्री-सह-खान एवं भू-तत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। उन्होंने विभागीय कार्ययोजना एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर विभागीय प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल समेत कई अधिकारीगण मौजूद रहे।

नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कुल 26 आवेदकों की समस्याएं सुनी एवं समस्या के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

सीवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के द्वारा ऋण शिविर संकल्प का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न योजनान्तर्गत 785 लाभार्थियों के बीच लगभग 40 करोड़ राशि का वितरण किया। इस मौके एसबीआई के अधिकारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बेतिया के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने गर्मी के मौसम में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण कार्यालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के चापाकल मरम्मति दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि अब जल्द ही खराब चापाकलों की मरम्मति होगी और घर-घर स्वच्छ जल पहुंचेगा।

गोपालगंज के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच. द्वारा दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय जागरूकता शिविर-सह-कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मधुबनी के जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में होली, रमजान एवं ईद पर्व को शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही निर्देश दिया कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगी तथा सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति होगी।