@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व राष्ट्रीय एकता, अखण्डता तथा देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं। उन्होंने राज्यवासियों से आह्वान किया कि इस पावन पर्व रामनवमी को प्रेम, भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

. नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा जे. पी. गंगा पथ अंतर्गत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक संपर्क पथ का कार्यारंभ एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी और निर्धारित समय सीमा के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिये।

. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय- सह-स्मृति स्तूप के निरीक्षण के दौरान कहा कि इसके निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद यहां बौद्ध भिक्षुओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक आएंगे। वैशाली ऐतिहासिक और पौराणिक जगह है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के जितने भी अस्थि कलश मिले हैं, उसमें वैशाली में मिला अस्थि कलश सबसे प्रमाणिक है। यहां आने वाले लोग बुद्ध के बारे में कई और जानकारियों से अवगत होंगे। बोधगया और राजगीर आनेवाले श्रद्धालु भी यहां आएंगे।

. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय में महात्मा बुद्ध के जीवन से संबंधित घटनाओं और बौद्ध धर्म से जुड़े प्रसंगों को यहां दर्शाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले वैशालीगढ़ की क्या स्थिति थी और बाद में हमने इसको विकसित करने को लेकर जो योजना बनाई, उसके तहत जो कार्य किए गए हैं, उसकी भी विवरणी को यहां दर्शाया जा रहा है। इससे लोग जान सकेंगे कि इस ऐतिहासिक धरोहर को विकसित करने के लिए कितने कार्य किए गए हैं।

. जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में प्राप्त 21 आवेदनों को त्वरित निष्पादित के निर्देश दिये।

. भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सल्तानिया ने जीरो माइल स्थित नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

. बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के कार्यान्यवन अनुश्रवण एवं शिकायत निवारण समिति तथा अंतर्विभागीय कार्य समूह (फसल अवशेष प्रबंधन) के बारे में चर्चा की गयी।

. बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने तेघड़ा अनुमंडल अंतर्गत बंद पड़े मॉडल इंटर कॉलेज, तेघड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने इंटर कॉलेज को तुरंत चालू कराने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिये।

. मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में नियमित साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने अंचलवार कार्य प्रगति एवं सुधार की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। साथ ही जमीन संबंधी जनता के जरूरी कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिशन मोड में त्वरित निष्पादित के निर्देश दिये।