डिब्रूगढ़ में सर्बानंद सोनोवाल ने कृत्रिम बाढ़ से निपटने के उपायों का जायजा लिया

@ डिब्रूगढ़ असम

केंद्रीय पत्तन पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री ने डिब्रूगढ़ शहर के नालियापुल क्षेत्र का दौरा कर जल निकासी और सीवरेज प्रणाली का निरीक्षण किया।

सोनोवाल जो डिब्रूगढ़ एलएससी के लोकसभा सांसद भी हैं ने विशेषज्ञों और अधिकारियों से सभी प्रयासों संसाधनों और ज्ञान का उपयोग कर खराब जल निकासी प्रणाली के लिए एक स्थायी और व्यावहारिक समाधान तैयार करने का आह्वान किया- एक ऐसी प्रणाली जो शहर के जीवन को प्रभावित करने वाली कृत्रिम बाढ़ को रोके।

सर्बानंद सोनोवाल ने आगे बल देकर कहा कि आईआईटी गुवाहाटी शहर में कृत्रिम बाढ़ के कारणों का अध्ययन करेगा जिसके आधार पर एक मास्टरप्लान तैयार किया जाएगा। इसके आधार पर सरकार शहर में कृत्रिम बाढ़ को रोकने के लिए सुधारात्मक उपाय करेगी। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा से भी फोन पर बात की।

इस अवसर पर बोलते हुए सोनोवाल ने कहा डिब्रूगढ़ में कृत्रिम बाढ़ चिंता का विषय है और हमें इस समस्या को हल करने के लिए सबसे आगे रहना चाहिए तथा ऐसा समाधान खोजना चाहिए जो आर्थिक रूप से विवेकपूर्ण पारिस्थितिक रूप से व्यवहार्य और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ हो। आईआईटी गुवाहाटी शहर में इस कृत्रिम बाढ़ जिसने डिब्रूगढ़ के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है के पीछे के कारणों का अध्ययन करने जा रहा है।

निरीक्षण दौरे के बाद केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता को राहत पहुंचाने के लिए तेजी से काम करें। सोनोवाल ने अतिक्रमण समेत कई मुद्दों को सुलझाने के लिए नगर निकायों की जरूरत पर भी बल दिया। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे इन चुनौतियों का स्थायी समाधान खोजने की दिशा में तेजी से काम करें और अपनी योजनाओं में विशेषज्ञों की राय एवं सुझावों को शामिल करें।

केंद्रीय मंत्री के साथ डिब्रूगढ़ नगर निगम .के महापौर सैकत पात्रा जिला आयुक्त विक्रम कैरी तथा राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं शुभचिंतक भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...