द्वारीखाल में शिक्षा सत्र 2024-25के लिए हुआ शिक्षक अभिभावक संघ का गठन

@ कमल उनियाल उत्तराखंड

जनपद पौड़ी गढ़वाल के राजकीय इंटर कालेज द्वारीखाल में आगामी शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए अध्यापक अभिभावक संघ की नयी कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमे राजमोहन सिह नेगी को अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष तथा कमल उनियाल को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल को पदेन सचिव और दीपा देवी को कोष अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

नया शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए अध्यापको तथा अभिभावको छात्रों के मध्य बेहतर समन्वय के लिए अध्यापक अभिभावक संघ का गठन किया जाता है जिसमें छात्रों की बेहतरी, सर्वागीण विकास, बोर्ड परीक्षा के परिणामो की उपलब्धियां, विद्यालय के सौंदर्यकरण, आय व्यय पर चर्चा साक्षा की जाती है।

प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने स्कूल परिसर में हुए विकास कार्यो तथा विद्यालय समन्धी कार्यो पर भुकतान हुये वार्षिक आय व्यय का ब्योरा से बैठक को अवगत कराया।

नवनियुक्त पीटीए अध्यक्ष राजमोहन नेगी ने चार कक्ष निर्माण की स्वीकृति के लिए आंकलन बनाये जाने के बारे में जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल उनियाल ने कहा बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए अभिभावक और अध्यापको की अहम भूमिका होती है जिससे उनका आत्मविश्वास बढता है। उन्होने कहा प्रधानाचार्य के नेतृत्व में विद्यालय का भौगोलिक, शैक्षिक स्तर पर तेजी से सुधार हुआ है।

इस दौरान शिक्षक महेश जोशी, प्रमोद कुकरेती, अनुज रावत, कमल सिंह, विजेन्द्र विष्ट, संगीता नैथानी, प्रभा देवरानी, सीमा, रचना, विनीता नेगी, अभिभावक विजय सिह ग्राम प्रधान कलोडी, अल्का नेगी, मेहरवान सिह, मनोहर सिंह लक्ष्मी देवी, वीना देवी सहित विभिन्न गाँवो से आये अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...