लोकपर्व हरेला के संग, गाढ़ा हुआ प्रकृति का रंग

@ कमल उनियाल द्वारीखाल उत्तराखंड

उत्तराखंड में मनाया जाने वाला हरेला पर्व का संबंध हरियाली प्रकृति पर्यावरण संरक्षण से है। प्रकृति प्रेम हरियाली को समर्पित लोकपर्व हरेला के अवसर पर गाँव से लेकर शहर तक हरियाली के खातिर वृक्षारोपण किये गये।

यह लोकपर्व हमे प्रकृति प्रेम का संदेश ही नहीं प्रकृति से जुडने और पर्यावरण की रक्षा के लिए संकल्प लिया जाता है।

इसी क्रम में पौड़ी जिला के दुगड्डा विकास खंड के गाँव जदला धोबीघाट में एक पेड माँ के नाम के तहत हरेला पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख अजय पाल सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि उप प्रभागीय वन अधिकारी भूमी संरक्षण वन प्रभाग लैन्सडौन प्रशान्त हिन्दवाण, वन क्षेत्र अधिकारी जयहरीखाल रैंज विशन दत्त जोशी ने संयुक्त रुप से पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा हरला लोकपर्व मनाने का उद्देश्य हरियाली के साथ सुख समृद्धि और पर्यावरण को संरक्षित करना है।

विशिष्ट अतिथि उप प्रभागीय वन अधिकारी प्रशान्त हिन्दवान और वन क्षेत्र अधिकारी जयहरीखाल रेंज विशन दत्त जोशी ने अपने संयुक्त संबोधन में कह यह पर्व हमारे बुजुर्गो का आशीर्वाद का त्यौहार है यह त्योहार हमे प्रकृति प्रेम का संदेश देता है इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी की सहभागिता होनी चाहिए।

इस मौके पर स्वयं सहयता समूह जय ज्वालपा देवी, धारी देवी ढौटियाल देवता और वन कर्मियों तथा ग्रामीणो ने वन प्रजाति, फल प्रजाति और चारा प्रजाति के सौ पौधे लगाये गए तथा सभी ने इन पोधौ को संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वन दरोगा हरक सिंह दानू, रमेश गुसांई, राकेश वेदवाल, ग्राम प्रधान रेखा रावत, ममता देवी, किरन देवी शोभा देवी, कमला देवी गीता देवी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...