@ देहरादून उत्तराखंड :
अपने मातृशक्ति जन संपर्क कार्यक्रम के अंतिम दौर में भाजपा नेता प्रकाश सुमन ध्यानी ने कुछ वरिष्ठ भाजपा नेत्रियो से मुलाक़ात की। एक हैं मती इन्दुबाला सिंह। आप आर्य इंटर कॉलेज की लेक्चरर रही हैं। प्रदेश मंत्री तथा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उत्तराखण्ड के पदों पर आसीन रही हैं। आपके पति स्वर्गीय अनूप सिंह ध्यानी जी के अग्रज तथा आपातकाल के संघर्षशील दिनों के साथी रहे हैं। अनूप सिंह चौधरी चरण सिंह के कट्टर समर्थक थे। ध्यानी जी एवं अनूप सिंह जी ने 1977 में जनता पार्टी बनने पर साथ साथ काम किया।
दूसरी संघर्षशील महिला हैं मती अनुराधा वालिया, वे विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रही तथा प्रदेश सह मंत्री भी थी। प्रांत छात्रा प्रमुख रही तथा प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष व महामंत्री भी रही। आपको तिलू रौतेली पुरस्कार भी मिल चुका हैं। दोनों महिलाओं के संघर्ष को सलाम।