@ नई दिल्ली
MOIL ने वित्तीय वर्ष 2025 के जनवरी में अपना सबसे उच्चतम उत्पादन एवं बिक्री प्राप्त किया है, जो उसके मजबूत परिचालन का प्रदर्शन करता है।
MOIL की जनवरी 2025 में प्रदर्शन की मुख्य विशेषताओं में निम्नलिखित शामिल हैं:
- जनवरी में अब तक का सर्वश्रेष्ठ मैंगनीज अयस्क उत्पादन 1.6 लाख टन प्राप्त हुआ।
- जनवरी में अब तक की सर्वश्रेष्ठ बिक्री 1.57 लाख टन हुई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (सीपीएलवाई) की तुलना में 17% ज्यादा है।
- अन्वेषणात्मक कोर ड्रिलिंग 11,099 मीटर हुई, जो कि सीपीएलवाई से 10% ज्यादा है।
इसके अलावा, अप्रैल–जनवरी 2025 के दौरान भी, इस अवधि के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया है:
- कुल उत्पादन 14.9 लाख टन है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4% ज्यादा है।
- कुल बिक्री 12.96 लाख टन है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5% ज्यादा है।
- अन्वेषणात्मक कोर ड्रिलिंग 83,439 मीटर हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17.6% ज्यादा है।
कंपनी के प्रदर्शन पर अपनी संतुष्टि व्यक्त करते हुए, श्री अजीत कुमार सक्सेना, सीएमडी, MOIL ने कहा कि “यह उल्लेखनीय उपलब्धि MOIL की संचालन उत्कृष्टता एवं विकास की प्रतिबद्धता दर्शाती है। हमें विश्वास है कि कंपनी आने वाले महीनों में अपनी प्रगति जारी रखेगी एवं गति बनाए रखेगी।”