मुख्यमंत्री ने लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की कार्य प्रगति की समीक्षा की

@ गांधीनगर गुजरात

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को केन्द्रीय जहाजरानी एवं बंदरगाह मंत्री सर्वानंद सोनोवाल तथा केन्द्रीय श्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ गुजरात की प्राचीन विरासत के महत्वपूर्ण स्थल लोथल में निर्माणाधीन महत्वाकांक्षी परियोजनाराष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसरका दौरा कर वहाँ किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से इस विशाल नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज म्यूजियम का निर्माण हो रहा है।

गुजरात की समृद्ध प्राचीन सामुद्रिक विरासत को आधुनिक युग के आयामों के साथ जोड़ कर हो रहा यह निर्माण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केविकास भी, विरासत भीके ध्येय को साकार करेगा।

एनएमएचसी का चरण आईए हाल में निर्माणाधीन है। इस चरण के अंतर्गत संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा, जिसमें छह दीर्घाओं (गैलरीज) का समावेश किया जाएगा। इन दीर्घाओं में नौसेना के आईएनएस निशांक, सी हेरियर एयरक्राफ्ट तथा यूएच3 हेलीकॉप्टर जैसे युद्धपोतों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस स्थल दौरे के दौरान परियोजना से जुड़े उच्चाधिकारियों ने उपस्थित रह कर आवश्यक जानकारी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...