@ भुवनेश्वर ओडिशा :-
ओडिशा विधानसभा में उस समय अफरातफरी मच गई, जब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस के सदस्य सदन के बीचोबीच आपस में भिड़ गए। सदन में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब वरिष्ठ भाजपा विधायक जयनारायण मिश्रा कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बहिनीपति की ओर बढ़े।
बाद में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि मिश्रा ने उनकी शर्ट का कॉलर पकड़ा और उन्हें धक्का दिया। इस बीच ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने सदन में अनुशासनहीनता के आरोप में बहिनीपति को सात दिनों के लिए निलंबित कर दिया है।
दूसरी ओर, कांग्रेस विधायकों ने बहिनीपति के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में सदन के बीचोबीच धरना दिया। उन्होंने रात भर विधानसभा परिसर में धरने पर बैठने का फैसला किया है।