पंजाब के मुख्य सचिव ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ियों को बधाई दी

@ चंडीगढ़ पंजाब

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले दो पीसीएस अधिकारी हार्दिक सिंह और गुरजंट सिंह ने सोमवार को पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा से मुलाकात की।

इस अवसर पर टोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले दो और पीसीएस अधिकारी हॉकी खिलाड़ी रूपिंदर पाल सिंह और सिमरनजीत सिंह भी मौजूद थे। मुख्य सचिव वर्मा ने हॉकी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि 52 साल बाद ओलंपिक खेलों में लगातार दो पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम पर पूरे देश को गर्व है।

उन्होंने कहा कि यह पंजाब के लिए गर्व की बात है कि 19 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम में कप्तान और उप कप्तान सहित 10 खिलाड़ी पंजाब से हैं। वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार खेलों और खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी के तहत ओलंपिक खेलों की तैयारियों के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक खिलाड़ी को 15 लाख रुपये की राशि दी गई।

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने 8 कांस्य पदक विजेताओं को एक-एक करोड़ रुपये और 11 प्रतिभागी खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दोनों हॉकी खिलाड़ियों ने मुख्य सचिव के साथ पेरिस ओलंपिक के अपने अनुभव साझा किए।

मुख्य सचिव वर्मा ने कहा कि पूरे ओलंपिक में भारत ने हॉकी में बेहतरीन टीम खेल दिखाया और 10 खिलाड़ियों के साथ ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जीतकर एक मिसाल कायम की। बातचीत के दौरान वर्मा ने खिलाड़ियों के साथ राज्य में हॉकी को और बढ़ावा देने के लिए विचार-विमर्श भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...