@ नई दिल्ली :-
भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन के विचार सम्मेलन हॉल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह मनाया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया तथा लगभग 300 महिला अधिकारियों की भागीदारी के साथ लैंगिक समानता के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।
रेलवे बोर्ड की सदस्य (वित्त) रूपा निवासन ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की अध्यक्षता की, जबकि रेलवे बोर्ड के सचिव ने विशिष्ट अतिथि के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ाई। समारोह के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें एक नाटक, स्वास्थ्य चर्चा, योग प्रदर्शन, नृत्य और गीत प्रस्तुतियां, प्रश्नोत्तरी और अंताक्षरी शामिल थीं।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता को मान्यता देते हुए निबंध और कला प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों और सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कलाकारों को योग्यता प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। ये प्रतियोगिताएं 3 मार्च 2025 को आयोजित की गईं। पुरस्कार के विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं:
निबंध प्रतियोगिता के विजेता
- प्रथम पुरस्कार: एलिस आर. टिर्की, संयुक्त निदेशक
- द्वितीय पुरस्कार: पूनम गिरीश शाक्य, निजी सचिव
- तृतीय पुरस्कार: लावण्या सिंह, अनुभाग अधिकारी
कला प्रतियोगिता के विजेता
- प्रथम पुरस्कार: हर्षिता सिंह, निजी सहायक
- द्वितीय पुरस्कार: कंचन कश्यप, निजी सचिव
- तृतीय पुरस्कार: पूनम गिरीश शाक्य, निजी सचिव
सर्वश्रेष्ठ खेल महिला पुरस्कार विजेता
- प्रथम पुरस्कार: बिधिशा भट्टाचार्य, सांख्यिकी निरीक्षक
- द्वितीय पुरस्कार: प्रियंका, एमटीएस
- तृतीय पुरस्कार: ईशा, निजी सचिव
सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कलाकार पुरस्कार विजेता
- प्रथम पुरस्कार: जे. निरुपमा, प्रधान स्टाफ अधिकारी
- द्वितीय पुरस्कार: बी. मोहनन, प्रधान स्टाफ अधिकारी
- तृतीय पुरस्कार: निधि चौहान, निजी सहायक
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के एक भाग के रूप में 7 मार्च 2025 को उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल के सहयोग से रेलवे बोर्ड कार्यालय की महिला अधिकारियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कुल 167 महिला कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का लाभ उठाया।