रक्षा राज्य मंत्री ने NCC टीम की सफल यात्रा के बाद ध्वज के साथ स्वागत किया

@ नई दिल्ली

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने 03 जुलाई, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में माउंट कांग यात्से-II (लद्दाख) का पर्वतारोहण करने वाले NCC गर्ल और बॉय कैडेट्स के विजयी अभियान दल का ध्वज के साथ स्वागत किया।

इस समारोह में रक्षा राज्य मंत्री मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिकूल मौसम जैसी अनेक कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने के लिए कैडेट्स की प्रशंसा की। इस तरह के अभियान से कैडेटों में नेतृत्व, लचीलापन और टीम वर्क के मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। रक्षा राज्य मंत्री ने कैडेटों से साल 2022 में NCC रैली में प्रधानमंत्री के संबोधन से सीख प्राप्त करने का आह्वाहन किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा था कि NCC की ओर से दिए गए प्रशिक्षण के कारण ही वे राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने में सक्षम हैं।

NCC पर्वतारोहण अभियान दल में 27 गर्ल और बॉय कैडेट्स, 05 अधिकारी और 17 स्थायी प्रशिक्षक कर्मचारी शामिल थे। इन सभी ने 21 जून, 2024 को माउंट कांग यात्से-II (6250 मीटर) का अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया। इन कैडेट्स ने कठोर प्रशिक्षण, अनुकूलन और चिकित्सा सहायता के माध्यम से अधिक ऊंचाई के विपरीत प्रभावों का सामना किया। बर्फीले शिखर पर चढ़ते समय कैडेट्स को प्रतिकूल मौसम, भारी बर्फबारी, तेज हवाओं और कम तापमान का सामना करना पड़ा, जिनका उन्होंने पूरी दृढ़ता, समर्पण व साहस के साथ सामना किया।

NCC ने हमेशा साहसिक गतिविधियों को अपने प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के अनिवार्य हिस्से के रूप में प्राथमिकता दी है। इन पर्वतारोहण अभियानों का उद्देश्य कैडेट्स के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण और दृढ़ता की भावना का विकास करने के साथ उन्हें उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...