बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

@ पटना बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस सप्ताह, 2025 के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड की सलामी ली। इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविन्द कुमार चौधरी समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 नीतीश कुमार ने बिहार में आयोजित होने वाले सेपक टाकरा वर्ल्ड कप, 2025 के लोगो एवं शुभंकर का अनावरण किया। इस मौके पर 38वें राष्ट्रीय खेल में बिहार के पदक विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।
सेपक टाकरा वर्ल्ड कप, 2025 का ‘लोगो’ बिहार की संस्कृति, खेल भावना और भविष्य की ऊर्जा को एक साथ समेटे हुए हैं। वहीं इस खेल का ‘शुभंकर’ बिहार की ताकत और गौरव का प्रतीक है। मालूम हो कि बिहार पहली बार सेपक टाकरा वर्ल्ड कप, 2025 की मेजबानी करने जा रहा है। सेपक टाकरा वर्ल्ड कप, 2025 का आयोजन 20 से 25 मार्च, 2025 तक पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में आयोजित किया जाएगा जिसमें 25 से अधिक देशों के खिलाड़ी अपनी ताकत, कौशल और जुनून का प्रदर्शन करेंगे। ज्ञातव्य है कि सेपक टाकरा खेल मलेशिया का राष्ट्रीय खेल है।
👉 शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के द्वारा राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद् द्वारा बिहार के सरकारी विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 के बच्चों के साथ विज्ञान एवं गणित विषय के लिए चलाए जा रहे प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के तहत ‘राज्य स्तरीय मेला-सह-प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया गया’। राज्य स्तरीय इस विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी में बिहार के विज्ञान व गणित शिक्षकों के प्रयासों को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया गया। इसमें बिहार के सभी 38 जिलों से चुने गए छात्र-छात्राओं एवं विज्ञान व शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित किया गया।
👉 बिहार सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में और केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड, भारत सरकार के मार्गदर्शन में ‘अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25’ के अंतर्गत उर्जा स्टेडियम, राजवंशी नगर पटना में अलग-अलग राज्यों से आए सिविल सेवा के अधिकारियों ने मंच पर अपने कला का प्रदर्शन किया और दर्शकों-जजों का दिल जीता। इस आयोजन का उद्देश्य कला और संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाना और सिविल सेवा के इन अधिकारियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को ई-केवाईसी एवं नए किसानों के सेल्फ-रजिस्ट्रेशन के सत्यापन हेतु लंबित मामलों को अविलंब निष्पादित करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने बताया कि पटना जिला में 1,61,561 आवेदित किसानों में से 1,57,125 किसानों (97 प्रतिशत) का ई-केवाईसी पूर्ण हो गया है। शेष 4,436 किसानों का ई-केवाईसी लंबित है। 247 नए किसानों के सेल्फ-रजिस्ट्रेशन का सत्यापन लंबित है।
👉 औरंगाबाद के जिलाधिकारी कांत शास्त्री के द्वारा 2 दिवसीय उमंगेश्वरी महोत्सव का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 40 स्थित ओमर बालिका उच्च विद्यालय के सामने खाली जमीन में पार्क निर्माण कराए जाने हेतु स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जमीन पर अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए शीघ्र पार्क बनाने का कार्य शुरू करने के निर्देश दिये।
👉 मधुबनी के जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में नमामि गंगे के अंतर्गत जिला गंगा समिति की बैठक हुई। उन्होंने नगर निकायों को रोड पर जल छिड़काव कर सफाई, कचरा जलाने वालों पर कार्रवाई, धौंस नदी के जल की गुणवत्ता की जांच करने तथा एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के विक्रय एवं क्रय पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने के लिए ठोस कार्रवाई के निर्देश दिये।
👉 सहरसा के जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...