बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा जे.पी.गंगा पथ के गायघाट (12.1 कि.मी.) से कंगनघाट (15.5 कि.मी.) के पथांश का लोकार्पण किया गया | इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, विभागीय सचिव प्रत्यय अमृत समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 नीतीश कुमार ने जे.पी.गंगा पथ के गायघाट (12.1 कि.मी.) से कंगनघाट (15.5 कि.मी.) के पथांश के लोकार्पण कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि दीघा से कंगनघाट तक जे.पी.गंगा पथ परियोजना का कार्य पूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि इस पथ के बन जाने से नॉर्थ बिहार से आने वाले लोगों को पटना या कहीं भी जाने में काफी सुविधा होगी। आगे दीदारगंज तक जो बचा हुआ कार्य है उसे जल्द पूर्ण करें।
👉 मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए बस हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने हादसे में बिहार के लोगों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को 02 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की। उन्होंने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
👉 नीतीश कुमार ने बेगूसराय जिले के एफ.सी.आई. थाना क्षेत्र के रतन चौक पर हुए सड़क हादसे में 05 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दु:खद है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
👉 मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के विभिन्न जगहों पर निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
👉 कटिहार के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।
👉 बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरव जोरवाल ने अनुमंडल कार्यालय, चकिया का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से संभावित बाढ़ से बचाव को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।
👉 मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने गंडक नदी अंतर्गत पारू अंचल के बैजलपुर पंचायत के मानिकपुर से लेकर साहेबगंज अंचल के माधोपुर हजारी तक गंडक नदी के तटबंध, स्लूइश गेट एवं रिंग बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिये।
👉 सारण के जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आईसीडीएस की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उन्होंने बताया कि जिला में 4638 आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत है, जिसमें से वर्तमान में 4525 केन्द्र संचालित है। जिला में 17 नई महिला पर्यवेक्षिकाओं का नियोजन किया गया है। इन सभी को विस्तृत रुप से प्रशिक्षण देने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...