बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कबीर जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संत कबीर हिंदी साहित्य के भक्ति काल के महान कवि थे। संत कबीर का जीवन दर्शन एवं उनकी काव्य रचना प्रेरणादायक है और हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक कन्वेंशन स्थित ज्ञान भवन में आयोजित दो दिवसीय (22 एवं 23 जून) आम महोत्सव, 2024 का उद्घाटन किया। इस मौके पर कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री मंगल पाण्डे, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी एवं मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम महोत्सव-2024 के दौरान आम उत्पादकों द्वारा लगायी गयी विभिन्न प्रजाति के आमों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही़ मुख्यमंत्री ने विभिन्न कृषि उत्पादक समूहों एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों को अनुदान राशि का सांकेतिक चेक भी प्रदान किया।
👉 नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित आगामी एक वर्ष की प्राथमिकताएं एवं कार्ययोजना के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बक्सर एवं डुमरांव में बस स्टैण्ड तथा लैण्ड फिल साईट के निर्माण की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।
👉 भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, विभाग से जुड़े जनकल्याणकारी योजनाओं को ससमय क्रियान्वयन के निर्देश दिये।
👉 किशनगंज के जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने प्रेस वार्ता कर बिजली आपूर्ति तथा जिला अंतर्गत स्थित नदियों के बढ़ते जलस्तर के उत्पन्न समस्याओं से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों को साझा किया। इस मौके पर संबंधित विभाग के अभियंता भी मौजूद रहे।
👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बंजरिया प्रखंड के फूलवार ग्राम में तिलावे नदी पर संभावित बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ को ध्यान में रखकर सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...