बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर राज्य सरकार बिहार के हर क्षेत्र का विकास कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकि नगर में वाल्मीकि सभागार एवं अतिथि गृह के लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि वाल्मीकि नगर में वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना स्थित है।
यहां पर पहाड़, जंगल एवं नदी तीनों मौजूद हैं, जिसके कारण पिछले कुछ वर्षों से वाल्मीकि नगर ईको- टूरिज्म के एक बड़े केंद्र के रूप में उभरा है। यहां पर्यटकों और वन्य प्रेमियों के लिए कई आकर्षक एवं मनोरम स्थल मौजूद हैं। अब यहां पर्यटकों और अतिथियों के विश्राम हेतु आधुनिकतम सुविधाओं से युक्त चार अतिथि गृहों का निर्माण कराया गया है। इनके निर्माण से अब यहां आने वाले पर्यटकों को आवासन हेतु सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
👉 सूबे में यातायात को और सुगम बनाने हेतु राज्य सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन मीठापुर- सिपारा-महुली-पुनपुन फोर लेन पथ परियोजना को लेकर निर्देश दिया कि इस पथ के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और जल्द पूर्ण करें। मीठापुर-सिपारा-महुली-पुनपुन फोर लेन पथ का निर्माण कार्य पूर्ण होने से पटना शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी तथा पुनपुन एवं संपतचक क्षेत्रों से आवागमन सुविधाजनक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पथ पुनपुन में पटना-गया-डोभी (NH-83) से जुड़ता है जिससे पटना एवं गया के बीच आवागमन में काफी सुविधा हो जाएगी। यह पथ बौद्ध तीर्थ स्थलों गया एवं राजगीर को फोर लेन सड़क संपर्कता भी प्रदान करेगा।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया कि मीठापुर-सिपारा- महुली-पुनपुन फोर लेन पथ के पहले फेज के निर्माण कार्य को इस वर्ष के दिसंबर माह के पहले पूर्ण करें। मालूम हो कि इस पथ का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। पथ की लम्बाई 11 किलोमीटर है, जिसमें 7.5 किलोमीटर फोर लेन एलिवेटेड पथ शामिल है। मीठापुर-सिपारा-महुली-पुनपुन फोर लेन पथ का निर्माण कार्य 2 फेज में किया जा रहा है।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में श्रम कल्याण एवं नियोजन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने युवाओं के नियोजन को फैसिलिटेट करने एवं श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में वृहद स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये।
👉 कैमूर के जिलाधिकारी सावन कुमार ने जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संबधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 औरंगाबाद के जिलाधिकारी कांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स, परिवहन एवं मद्य निषेध विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने खान एवं भू-तत्व विभाग के अंतर्गत बालू घाट की बंदोबस्ती, अवैध उत्खनन पर समुचित रोकथाम हेतु की जा रही कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।
👉 सारण के जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में जिले में पुस्तकालय शुरू करने हेतु जिलास्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि छपरा में शीघ्र ही सारण पुस्तकालय का संचालन होगा। साथ ही पुस्तकालय के विधिवत संचालन हेतु एक ट्रस्ट गठित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये।
👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में D.L.C.C., D.L.R.C एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना से जुड़ें कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...