BQS और बूथ वेब कास्टिंग को लेकर प्रशिक्षण प्रज्ञा केंद्र संचालकों को दिया गया

@ रांची झारखंड

रांची लोकसभा क्षेत्र में 25 मई 2024 को वोट डाले जाएंगे।  मतदान दिवस पर सुबह से ही मतदाता पंक्ति की लाइव स्थिति जान पाएंगे, इसके लिए बूथ क्यू स्टेटस ऐप बनाया गया है।

इसे लेकर 21 मई 2024 को BQS ऐप एवं वेब कास्टिंग को लेकर आर्यभट्ट सभागार में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रज्ञा केंद्र संचालकों को रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी बूथों के वेबकास्टिंग और बूथ क्यू स्टेटस ऐप के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

नोडल पदाधिकारी आईटी कोषांग सह उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव एवं डीआईओ राजीव रंजन द्वारा प्रज्ञा केंद्र संचालकों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...