लोकतंत्र में हर वोट का महत्व होता है : अनुराग अग्रवाल

@ चंडीगढ़ हरियाणा

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट का महत्व होता है, इसलिए प्रत्येक मतदाता का यह कर्तव्य बनता है कि वह एक दिन देश के नाम अवश्य करे।

उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि 25 मई को होने वाले लोकसभा 2024 के आम चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करें।

अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में 10 हजार 363 स्थानों पर 19 हजार 812 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें 13 हजार 588 ग्रामीण क्षेत्र में और 6 हजार 224 शहरी क्षेत्र के पोलिंग बूथ शामिल हैं। शहरों में 2400 स्थानों पर तथा गांवों में 7 हजार 963 स्थानों पर पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में 2 करोड़, 41 हजार 353 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 1 करोड़ 6 लाख 34 हजार 532 पुरुष, 94 लाख 6 हजार 357 महिला तथा 464 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं का आह्वान किया कि 25 मई के दिन मतदान करके चुनाव का पर्व – देश का गर्व मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...