राजधानी दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार जीत हासिल की

@ नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में राजधानी दिल्ली की सभी सातों सीटों पर लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। परंतु इस जीत में 2014 और 2029 जैसी वह चमक शामिल नहीं है।

बीजेपी उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सीट पर सातों सीटों में सबसे ज्यादा मार्जिन हासिल करते हुए अपनी जीत का झंडा फहराया है। जीत के मार्जिन के मामले में सबसे ज्यादा चर्चित रही उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर मनोज तिवारी तीसरे स्थान पर रहे हैं। केवल मनोज तिवारी ही दिल्ली के सात में से एक सांसद हैं जिनके ऊपर बीजेपी ने तीसरी बार अपना भरोसा जताया था।

हालांकि दिल्ली बीजेपी के मामले में इस बार एक रिकॉर्ड जुड़ गया है कि उसके तीनों पूर्व मेयर और तीनों वर्तमान प्रदेश महामंत्री योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत और हर्ष मलहोत्रा चुनाव जीतकर संसद पहुंच गये हैं।

लोकसभा में जीत के अंतर की बात करें तो खबर लिखे जाने तक उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने सबसे ज्यादा 2,90,849 वोट के अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने कुल 866483 वोट हासिल किये हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार कांग्रेस के उदित राज को 575634 वोट मिले हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हंसराज हंस ने यह सीट 553897 वोट के अंतर से यह सीट जीती थी और उन्हें कुल 848663 वोट हासिल हुए थे। वहीं 2019 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के गुगन सिंह 294766 वोट हासिल करते हुए दूसरे और कांग्रेस के राजेश लिलोठिया 238882 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

इस बार ज्यादा मतों के अंतर से जीत हासिल करने वाले बीजेपी के तीसरे उम्मीवार मनोज तिवारी रहे हैं। मनोज तिवारी ने कांग्रेस के कन्हैया कुमार को 138778 वोटों से हराया है। मनोज तिवारी को कुल 824451 और कन्हैया कुमार को कुल 685673 वोट हासिल हुए हैं। खास बात है कि यह सीट कन्हैया कुमार की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में रही। मनोज तिवारी ने 2019 के लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस की उम्मीदवार शीला दीक्षित को 366102 वोट के अंतर से हराया था। तिवारी ने तब 787799 वोटट हासिल किये थे। आम आदमी पार्टी के दिलीप पांडे 2019 में 190856 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...