राज्यपाल कलराज मिश्र और प्रथम महिला ने लोकसभा चुनाव हेतु मतदान किया

@ जयपुर राजस्थान 

राज्यपाल कलराज मिश्र और राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना मतदान किया। राज्यपाल मतदान के लिए प्रात: 9.30 बजे सी स्कीम, सरदार पटेल मार्ग स्थित महात्मा गांधी राजकीय आवासीय विद्यालय मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां अपना मतदान किया।

राज्यपाल मिश्र ने बाद में कहा कि मतदान भारत के हर पात्र नागरिक का संवैधानिक अधिकार ही नहीं कर्तव्य है। इसी से लोकतंत्र सशक्त होता है। उन्होंने संविधान की उद्देशिका के प्रारंभ “हम भारत के लोग” की चर्चा करते हुए कहा कि भारत का अर्थ ही हम सबसे है। लोकतंत्र में जनता और उसका मत ही प्रमुख है। उन्होंने स्वयं और दूसरों को प्रेरित कर मतदान के लिए जागरूक किए जाने का आह्वान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...