तमिलनाडु में थलसेना प्रमुख ने DSSC,79वां स्टाफ कोर्स अधिकारियों को संबोधित किया

@ चेन्नई तमिलनाडु

थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने 8 अप्रैल 2024 को वेलिंग्टन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज का दौरा किया। थलसेना प्रमुख ने इस दौरान 79वां स्टाफ कोर्स कर रहे भारतीय सशस्त्र बलों और मित्रवत विदेशी देशों के छात्र अधिकारियों और DSSC के स्थायी कर्मचारियों को संबोधित किया।

थलसेना प्रमुख ने अपने संबोधन में भारतीय सेना की विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों और परिवर्तन सुधारों पर चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से मानव संसाधन संबंधी सुधारों के साथ चल रहे पुनर्संतुलन और पुनर्गठन पर प्रकाश डाला जो कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में है। उन्होंने सभी अधिकारियों को नवीनतम तकनीकी विकास और युद्ध के बदलते चरित्र के साथ अपडेट रहने की आवश्यकता के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने विशेष रूप से तीनों सेनाओं को तालमेल और संयुक्त कौशल पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...