Art of Living एवं आशीर्वाद एलियाक्सिस एक साथ मिलकर बेहतर भविष्य के निर्माण हेतु आगे आए

@ बेंगलुरु कर्नाटक

रोमांचक विकास कार्य प्रगति पर है क्योंकि Art of Living और आशीर्वाद एलियाक्सिस एक साथ मिलकर संपूर्ण भारत में प्रमुख पर्यावरणीय और सामाजिक परियोजनाएं शुरू करने की दिशा में कार्यरत हैं। इस बात की जानकारी 9 जून 2024 को बेंगलुरु के Art of Living इंटरनेशनल सेंटर में सबके समक्ष प्रसारित की गयी। इस कार्यक्रम में विश्व विख्यात मानवतावादी, आध्यात्मिक गुरु एवं Art of Living के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की उपस्थिति रही; और इसमें आशीर्वाद एलियाक्सिस की ओर से उनके प्रखर सीईओ श्री अरविंद चंद्रा भी शामिल हुए।

Marking the Start of a Joint Venture

भविष्य के लिए आशाजनक योजनाएं

दोनों प्रभावशाली संस्थाएं जल संरक्षण और सामुदायिक सशक्तिकरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई प्रभावशाली परियोजनाएं शुरू करने जा रही हैं। इन परियोजनाओं से की जाने वाली अपेक्षाएं निम्नानुसार हैं:

नदी  पुनर्जीवन, महत्वपूर्ण जलमार्गों का पुनर्स्थापन:

एक व्यापक दृष्टिकोण के माध्यम से जल विज्ञान चक्र को फिर से स्थापित किया जाएगा और कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में स्थित जल निकायों को पुनर्जीवन प्रदान किया जाएगा। वैज्ञानिकों, जल-भूवैज्ञानिकों और जीआईएस विशेषज्ञों द्वारा डिजाइन की गई विशिष्ट संरचनाएं भूजल भण्डारों में जल के रिसाव को अधिकतम करेंगी।

जलतारा  परियोजना, पानी की स्थिरता को बेहतर बनाती है:

जलतारा की सफलता का रहस्य इसकी सरलता और इसके वास्तुकारों का समर्पण है। पुनर्भरण संरचनाएं, अपने डिजाइन में सरल होने के कारण, जमीन में पानी को फिर से भरने और उसका भंडारण करने में मदद करती हैं। जल संसाधनों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में इस प्रकार की 1,000 जलतारा संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा।

तालाब  पुनर्वास, सीवेज संबंधी स्थायी युक्तियां:

राजस्थान के भिवाड़ी में स्थित दो प्रमुख तालाब वर्षों से सीवेज की समस्या के कारण दूषित हो चुके हैं। इस समस्या के समाधान के लिए, दोनों तालाबों के पास अत्याधुनिक अपशिष्ट जल उपचार प्रणालियों से युक्त सीवेज उपचार संयंत्र स्थापित किए जाएंगे – जो लागत की दृष्टि से किफायती और प्राकृतिक सीवेज उपचार उपलब्ध कराएंगे। इस पहल में सामुदायिक स्तर पर भागीदारी भी शामिल होगी।

वृक्षारोपण के माध्यम से, ‘गार्डन सिटी’ को दोबारा प्राप्त करना

‘गार्डन सिटी’ के रूप में शहर के पूर्व गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में 15,714 पेड़ लगाए जाएंगे, जो कि एक प्रभावशाली मुहिम है। इस प्रयास का उद्देश्य हरित क्षेत्र में वृद्धि करके तथा वायु की गुणवत्ता में सुधार करके स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को महत्वपूर्ण रूप से सशक्त बनाना है। यह परियोजना न केवल गर्मी को कम करने में सहायक है बल्कि जैव विविधता में भी सहयोग प्रदान करती है और समुदाय के लिए मनोरंजक हरित स्थान प्रदान करती है। एक बड़े पैमाने पर इस प्रकार के वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से, बेंगलुरू में पहले की अपेक्षा कहीं अधिक हरियाली, स्वास्थ्यवर्धक और अधिक जीवंत वातावरण देखने को मिलेगा।

महिला  सशक्तिकरण, प्रतिभा के अंतर को दूर करना 

कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा में ब्रिज ट्रेनिंग प्रोग्राम के माध्यम से 375 महिलाओं को कौशल संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य महिलाओं को आवश्यक उपकरण और जानकारी के साथ तैयार करना है ताकि वे अपने समुदायों में और अन्य क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकें।

यह ज़रूरी क्यों है

इस संधि का उद्देश्य एक स्थायी और सशक्त भविष्य का निर्माण करना है।अपनी शक्तियों को एक साथ संयोजित करके, Art of Living और आशीर्वाद अलियाक्सिस का लक्ष्य जल और हरित स्थानों का संरक्षण करना,पर्यावरणीय समस्याओं का सामना करना और महिलाओं को मूल्यवान कौशल प्रदान करना,सामाज में आए बदलाव को प्रोत्साहन प्रदान करना और समुदायों का उत्थान करना है।हितधारकों और व्यापक स्तर पर समुदायों को एक अधिक स्थायी और सशक्त भारत की ओर अग्रसर इस यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

Art of Living सोशल प्रोजेक्ट्स के बारे में 

Art of Living एक गैर-लाभकारी संगठन है जो विश्व स्तर पर शांति, कल्याण और मानवीय सेवा के लिए समर्पित रूप से कार्य करता है। समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध, Art of Living विभिन्न पहलों को अपना सहयोग प्रदान करता है, जिनमें जल संरक्षण, स्थायी कृषि, वनरोपण, निःशुल्क शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, एकीकृत ग्राम विकास, नवीकरणीय ऊर्जा और अपशिष्ट प्रबंधन आदि शामिल हैं। इन बहुमुखी प्रयासों के माध्यम से, Art of Living सामाजिक और पर्यावरणीय दृष्टि से सकारात्मक प्रभाव पैदा करने का प्रयास करता है, जिससे सभी के लिए एक अधिक स्थायी और सामंजस्यपूर्ण भविष्य का निर्माण हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...