औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (2016=100)– फरवरी, मार्च और अप्रैल, 2024

@ नई दिल्ली

श्रम और रोजगार मंत्रालय का एक संलग्न कार्यालय, श्रम ब्यूरो, 20 राज्यों में फैले 600 गांवों से एकत्रित खुदरा कीमतों के आधार पर हर महीने कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक और कृषि मजदूरों के  अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संकलित करता है। इसमें मार्च, 2024 और अप्रैल, 2024 के महीनों के सूचकांक जारी किए जा रहे हैं।

मार्च 2024 में, CPI-AL और CPI-RL दोनों में 1 अंक की वृद्धि हुई, जो बढ़कर क्रमशः 1259 और 1270 पर पहुंच गई। अप्रैल 2024 के दौरान CPI-AL में 4 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह बढ़कर 1263 हो गया, जबकि CPI-RL 5 अंक बढ़कर 1275 हो गया।

मार्च 2024 में CPI-AL और CPI-RL की साल-दर-साल मुद्रास्फीति दर क्रमशः 7.15% और 7.08% दर्ज की गई। अप्रैल 2024 में, CPI-AL और CPI-RL की साल-दर-साल मुद्रास्फीति दर क्रमशः 7.03% और 6.96% दर्ज की गई।

फरवरी, मार्च और अप्रैल 2024 के दौरान अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या (सामान्य और समूहवार)::

समूह कृषि श्रमिक ग्रामीण श्रमिक
फरवरी मार्च अप्रैल फरवरी मार्च अप्रैल
सामान्य सूचकांक 1258 1259 1263 1269 1270 1275
खाद्य 1199 1198 1201 1205 1204 1207
पान, सुपारी आदि 2034 2037 2047 2043 2047 2056
ईंधन और प्रकाश 1331 1339 1346 1323 1331 1338
कपड़े, बिस्तर और जूते 1280 1285 1290 1337 1343 1348
विविध 1307 1311 1323 1311 1315 1327

One thought on “औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (2016=100)– फरवरी, मार्च और अप्रैल, 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...