सिरसा में भाजपा नेताओं का विरोध करने पहुंचे किसानों की पुलिस से झड़प

@ चंडीगढ़ हरियाणा

हरियाणा के सिरसा में भाजपा नेताओं का विरोध करने पहुंचे किसानों की पुलिस से झड़प हो गई। किसानों का आरोप है कि भाजपा की शह पर पुलिस ने किसानों को धक्के मारे। इसमें एक बुजुर्ग किसान को चोट आई है। भाजपा नेता आदित्य देवीलाल व अशोक तंवर की धर्मपत्नी अवंतिका तंवर की डबवाली क्षेत्र के विभिन्न गांव में चुनावी जनसभाएं थी। इसकी भनक लगते ही किसान विरोध में उतर आए।

मंगलवार सुबह किसान में जोगेवाला गांव में एकत्रित हुए। इसके बाद देसूजोधा गांव में भाजपा नेताओं से सवाल जवाब करने के लिए पहुंचे, लेकिन भाजपा नेता अपना रास्ता बदलकर वहां से चलते बने। देसूजोधा गांव के बाद फुल्लो गांव में भी किसान भाजपा नेताओं से सवाल जवाब करने के लिए पहुंचे। लेकिन वहां भी भाजपा नेता किसानों के सवालों का जवाब देने के लिए नहीं रुके।

डबवाली के प्रधान मनदीप सिंह देसूजोधा ने कहा की किसान आंदोलन में 750 से ज्यादा किस शहीद हो गए। किसानों को दिल्ली जाने से रोका गया। हरियाणा के बॉर्डर पूरी तरह से सील कर दिए गए। सड़क पर केले भी लगाई गई। किसान आंदोलन में शाहिद शुभकरण के सिर पर गोली मारकर उसे शहीद कर दिया गया। इन सवालों का जवाब लेने के लिए इकट्ठे हुए थे, लेकिन भाजपा नेता किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए।

किसान गुरपाल सिंह मागेआना, संतोख सिंह खालसा ने कहा कि जब तक भाजपा नेता हमारे सवालों का जवाब नहीं देते तब तक इसी तरह विरोध जारी रहेगा। किसान नेता बालवीर खालसा ने कहा कि किसान आंदोलन में किसानों को रावड़ी पीकर कर सो जाने की सलाह देने वाले आदित्य देवीलाल आज खेतों के रास्ते चलते बने।

इस मौके पर पूर्व प्रधान गुरु प्रेम सिंह, खुशदीप हैबूआना, गुरपाल सिंह मांगेआना, गुरदीप भुल्लर, रणजीत फूलो, बोहड मिठड़ी, अमरीक माखा, नछतर सिंह, देवेंद्र मटदादू मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...