राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ का 67वां सम्मेलन,देवनानी ने ऑस्ट्रेलिया संसद का किया अवलोकन

@ जयपुर राजस्था

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के कैनबेरा में स्थित ऑस्ट्रेलियन पार्लियामेंट में विपक्षी दल के प्रमुख सांसद एवं पूर्व मंत्री अलेक्स हॉक से शिष्टाचार भेंट की।

देवनानी और हॉक ने भारत और ऑस्ट्रेलिया की संसदीय प्रणाली के विकास में संसदीय पद्धति व प्रक्रियाओं की भूमिका, लोकतांत्रिक प्रणाली सहित शिक्षा, पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की सम्भावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में शिक्षा और रोज़गार के अवसरों में उत्तरोतर प्रगति हो रही है। राजस्थान में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल समिट— 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस समिट से राजस्थान में निवेश के साथ-साथ राज्य में समावेशी विकास, सांस्कृतिक विरासत सहित विकास के विभिन्न स्तम्भों को बढावा मिलेगा।

देवनानी ने ऑस्ट्रेलिया में हॉक और अन्य सांसदगण से दोनों देशों में उद्योगों को विस्तार देने में वर्तमान चुनौतियों और भविष्य के अवसरों की सम्भावनाओं पर चर्चा की। देवनानी ने वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुसार दोनों राष्ट्रों में साझेदारी, अनुसंधान और विकास को बढावा देने वाले कदमों को भी तलाशा।

वासुदेव देवनानी ने कैनबेरा स्थित ऑस्ट्रेलियन पार्लियामेंट का अवलोकन किया और वहां के सदन, विभिन्न दीर्घाओं और संसदीय प्रणाली की बारिकियों को समझा और देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...